Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

सपा नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 सपा नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Share
Whatsapp
Publish Date:03 June 2018 01:55 PM

 बलिया जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक एसपी गांगुली ने बताया कि सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव के पास टीएस बांध पर रविवार सुबह स्थानीय सपा नेता मनोज सिंह (46) का लहूलुहान शव मिला। उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। मनोज बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के पुरास गांव का रहने वाला था।
उन्होंने बताया कि मनोज शनिवार दोपहर अपने घर से निकला था। हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चैधरी ने हत्याकांड पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जंगलराज कायम है।

 

संबंधित ख़बरें