Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

संविदा के डॉक्टर से रंगदारी की मांग, दी जान से मारने की धमकी

संविदा के डॉक्टर से रंगदारी की मांग, दी जान से मारने की धमकी
Share
Whatsapp
Publish Date:14 April 2018 01:16 PM

देवरिया। पीएचसी महेन पर तैनात संविदा के डॉक्टर से सप्ताह अंदर दूसरी बार बदमाशों ने फोन कर रंगदारी मांगी है। इस बार चार लाख रुपये की मांग की गई है। इससे चिकित्सक का परिवार दहशत में है। पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। चिकित्सक ने पुलिस को जानकारी दे दी है।
भलुअनी कस्बा के रहने वाले डॉक्टर श्रीप्रकाश गुप्ता पीएचसी महेन में आयुष चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। सात अप्रैल को वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में बाइक पर दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन पर असलहा तान दिया था। बदमाशों ने डॉक्टर से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। आनाकानी करने पर बदमाशों ने अपने मोबाइल से किसी से बात भी कराया था। इस पर तीन दिन में पांच लाख रुपये की व्यवस्था करने को कहा गया था। पीड़ित ने घटना की सूचना भलुअनी पुलिस को दी थी। पुलिस एक सप्ताह से इस मामले में कुछ नहीं कर सकी है। बदमाशों ने शुक्रवार को फिर डॉक्टर के मोबाइल पर फोन कर चार लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये देने में असमर्थता व्यक्त करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। हिदायत दी कि पुलिस को सूचना न दें। इस बात की जानकारी घरवालों को हुई तो लोग दहशत में आ गए। इस संबंध में थानेदार सरोज शर्मा ने बताया कि डाक्टर की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।
 

संबंधित ख़बरें