Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

जानलेवा बनी बारिश, हादसों में 12 लोगों की मौत

जानलेवा बनी बारिश, हादसों में 12 लोगों की मौत
Share
Whatsapp
Publish Date:04 September 2018 03:54 PM

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश के कारण हुए हादसों में 12 लोगों की मौत हो गयी तथा 14 अन्य जख्मी हो गए। राहत आयुक्त संजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान सोमवार रात से बिजली गिरने तथा बारिश के कारण मकान गिरने आदि की घटनाएं हुईं। इन वर्षाजनित हादसों में कुल 12 लोगों की मौत हो गयी तथा 14 अन्य घायल हो गये। इनमें गोंडा और कुशीनगर में तीन तीन लोगों की मौत, दो लोगों की मौत मिर्जापुर तथा बहराइच में एवं सीतापुर, मेरठ और एटा में एक एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 226 घरों को नुकसान पहुंचा तथा तीन पशुओं की भी मौत हो गई। 

संबंधित ख़बरें