Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

रेलवे लाइन पर मौत की छलांग लगा रहे स्टंटबाज बच्चे...

रेलवे लाइन पर मौत की छलांग लगा रहे स्टंटबाज बच्चे...
Share
Whatsapp
Publish Date:02 August 2018 06:37 PM

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्टंटबाज बच्चों द्वारा लगाई जा रही मौत की छलांग का वीडियो वायरल हो रहा है। रौंगटे खड़े कर देने वाला यह वीडियो नगर कोतवाली इलाके के जमुरिया पुल का बताया जा रहा है। जहां बच्चे मौत की छलांग लगाते नजर आ रहे हैं।
जानकारी मुताबिक यह बच्चे पहले पुल पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते रहते हैं और एकदम से ट्रेन पुल के करीब आती है तो ये बच्चे एक-एक करके पुल के नीचे छलांग लगा देते हैं। जब बच्चे एेसा करते हैं तो उनके और मौत के बीच बस कुछ ही सेकेंड का फासला होता है। इन बच्चों की छोटी सी चूक दिल दहला देने वाले हादसे का कारण बन सकती है।
बच्चों के इस खतरनाक स्टंट को देखकर सभी के रौंगटे खड़े हो जाते हैं, लेकिन इस नासमझ बच्चों के लिए ये खतरनाक स्टंट करना महज एक खेल के अलावा कुछ नहीं है। यह वह खेल है जो ये बच्चे रोज खेलते हैं। इन बच्चों की समझ से यह बात बिल्कुल बाहर है कि वे खेल-खेल में कितना बड़ा जोखिम उठा रहे हैं।

संबंधित ख़बरें