Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

चलती कार में छात्रा से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

चलती कार में छात्रा से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Whatsapp
Publish Date:27 August 2018 07:23 PM

ग्रेटर नोएडा। क्षेत्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे. राज्य की योगी सरकार ने भले फिर से महिला सुरक्षा के नाम पर योजना लांच करे, लेकिन महिलाओं, छात्राओं और नाबालिग बच्चियों के साथ रेप, हत्या की वारदातें रुक नहीं रही हैं,ग्रेटर नोएडा के दनकौर ईलाके में 9 वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। वारदात को कार सवार युवकों ने उससमय अंजाम दिया जब छात्रा स्कूल जा रही थी . आरोपियों ने उसे कार में खींच कर अगवा कर लिया फिर छात्रा के साथ घिनौनी हरकत की. इधर पुलिस ने इस घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। घटना के संबंध में पुलिस पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी है कृ दनकौर क्षेत्र में हुई नाबालिग छात्रा से रेप की घटना के सम्बन्ध मे थाना दनकौर पर मु0अ0सं0 640/2018 धारा 363/376डी भादवि व 5/6 पोक्सो अधि0 पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त दो आरोपी 1-अजय उर्फ कालू पुत्र बृह्म सिंह उर्फ बिरमी गूजर 2- सुरेंद्र उर्फ कालू पुत्र प्रेम सिंह उर्फ प्रेमी गुज्जर नि0 गण झालड़ा थाना दनकौर को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी द्वारा बताया गया। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है. पीडिता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
 

संबंधित ख़बरें