Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत
Share
Whatsapp
Publish Date:30 August 2018 06:51 PM

मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत हो गई और इतने ही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
हादसा मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र के दिल्ली रोड का है। जहां देर रात सड़क पर 100 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ रहे ट्रक ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। उसके बाद एक मीट से भरे छोटे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरी सड़क पर मीट बिखर गया। उसके बाद करीब 200 मीटर तेज रफ्तार दौड़ने के बाद रिक्शा सवार 2 लोगों को रौंद डाला। 
ट्रक और आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
इस दौरान कुछ अराजकतत्व सक्रिय हो गए। जिन्होंने ट्रक को आग के हवाले करने की भी कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल के आगे उनके मंसूबे नाकाम हो गए। फिलहाल पुलिस ने ट्रक और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 
 

संबंधित ख़बरें