Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

बन्दूक की नोक पर पति के सामने महिला से गैंगरेप

बन्दूक की नोक पर पति के सामने महिला से गैंगरेप
Share
Whatsapp
Publish Date:13 August 2018 07:13 PM

हमीरपुर- योगी सरकार के लाख दावों के बावजूद प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध कम नहीं हो रहे। आए दिन कोई ना कोई महिला दुष्कर्म या किसी और अपराध की शिकार हो रही है। इसी बीच ताजा मामला हमीरपुर जिले से मामने आया है। जिसमें दबंगों ने बन्दूक की नोक के दम पर एक महिला से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने पति के सामने इस घटना को अंजाम दिया। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्जकर इसकी जांच शुरू कर दी है।
दरअसल यह सारा मामला हमीरपुर ज़िले के कुरारा थाने क्षेत्र के पतारा गांव का है। यहां  रहने वाले राम लखन यादव के घर मे रात में उसी गांव के ही तीन दबंग बंदूक लेकर घुस गये। राम लखन को रस्सी से बांध कर डाल दिया और उसके सामने ही उसकी पत्नी से सामूहिक बलात्कार किया और धमकी दे कर फरार हो गये। रात में ही पीड़ित पति पत्नी थाना कुरारा गये पर पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो आज सुबह पीड़ित महिला मुख्यालय में आकर एसपी से मिल कर रोकर अपनी आप बीती सुनाई इसपर एसपी ने कुरारा थाने को पीड़ित महिला की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है 
हमीरपुर के एसपी आफिस में मासूम बच्चे को गोद मे लेकर इंसाफ की गुहार लगाने आयी यह  वो गैंगरेप पीड़िता है, जिसके घर मे घुस कर तीन लोगों ने इसके पति को बंधक बना कर बन्दूक की नोक पर सामूहिक बलात्कार किया है
 

संबंधित ख़बरें