Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, CM ने की मदद की घोषणा

 बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, CM ने की मदद की घोषणा
Share
Whatsapp
Publish Date:02 September 2018 06:19 PM

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से 5 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शमशेरपुर गांव के कुछ बच्चे मैदान में भैंस चरा रहे थे। तभी बारिश के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में बच्चे आ गए। मौके पर 7 बच्चे मौजूद थे, जिनमें से 5 की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। 
नबीपुर गांव के कुछ लोग भी खेतों में काम कर रहे लोगों पर बिजली गिर गई, जिसमें 10 वर्षीय वंदना की मौत हो गई। वहीं सिकंदरपुर खुर्द गांव के बाहर खेत में काम कर रहे अशोक पर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
 

संबंधित ख़बरें