Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

फतेहपुर में संपन्न हुई उद्योग व्यापार मंडल की बैठक

Share
Whatsapp
Publish Date:06 August 2018 10:13 AM

फतेहपुर में संपन्न हुई उद्योग व्यापार मंडल की बैठक       
               
                        आज दिनांक 5 अगस्त को अपराहन 2 बजे प्रदीप ट्रांसपोर्ट कंपनी शांतिनगर में उद्योग व्यापार मण्डल की सम्बद्ध इकाई ट्रांस्पोर्ट यूनियन की बैठक आहूत की गई बैठक में ट्रांस्पोटरो को आ रही समस्याओ पर चर्चा करते व सुबिधा हेतु माननीय जिलाधिकारी महोदय को मांगपत्र देने का निर्णय लेते ट्रांसपोर्ट नगर आवंटन के मांग का प्रस्ताव तय किया गया  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा शहर की कुछ ट्रांसपोर्ट जो दुकानदारों को रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे दवा खाद्दन सामग्री मक्खन ब्रेड बेकरी परचून सामग्री आदि की आपूर्ति करते है जिन्हें नो एंट्री की वजह से रुकना पड़ता है जरूरी वस्तुये समय से न पहुच पाने जहा एक तरफ जनजीवन प्रभावित होता है वही जरूरी वस्तुये खराब हो जाती है ऐसी ट्रांस्पोटरो के लिए इंट्री पास जारी किया जाना चाहिए ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष दीपचन्द्र शुक्ला ने कहा अनेक वर्षों से आ रही अनेक समस्याओ के निवारण हेतु ट्रांसपोर्ट नगर का आवंटन बेहद आवश्यक है ताकि ट्रांसपोर्ट दुकानदार ग्राहक को समयनुसार आसानी से वस्तुओ की प्राप्ति हो सके बैठक में किशन मेहरोत्रा दीपचन्द्र शुक्ला राजेश गुप्ता भोला तिवारी मनोज कश्यप प्रमोद शुक्ला मोहम्मद तैय्यब राजेश वर्मा शनि कुमार माता प्रसाद ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे          
  दिनांक 6 अगस्त दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे उद्योग व्यापार मण्डल की सम्बद्ध इकाई ट्रांसपोर्ट यूनियन समस्त समस्याओ के निदान का मांगपत्र माननीय जिलाधिकारी महोदय जी को देकर निवारण की मांग करेगा।।

 

 

संबंधित ख़बरें