Breaking News New
  • डोर स्टेप डिलीवरी को सफल बनाने के लिए केजरीवाल ने किए कई बदलाव
  • रामदेव: सरकार टैक्स में छूट दे तो मैं 35-40 रुपए में पेट्रोल डीजल बेच सकता हूं
  • मध्यप्रदेश दौरे पर राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
  • आज से शुरू संघ की तीन दिवसीय बैठक...
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे इंटरनेशनल बॉर्डर पर स्मार्ट फेंसिंग का उद्घाटन

अमेरिका: फ्लोरेंस तूफान में हुई 4 लोगों की मौत

अमेरिका: फ्लोरेंस तूफान में हुई 4 लोगों की मौत
Share
Whatsapp
Publish Date:15 September 2018 10:50 AM

विलमिंगटनः फ्लोरेंस तूफान के अमेरिका के कैरोलिना में पहुंचने से शुक्रवार को कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसका बच्चा भी शामिल है। अमेरिका के पूर्वी राज्यों में इस तूफान के चलते मूसलाधार बारिश हो रही है और नदियां उफान पर हैं।  ट्रेंट और नियूज नदियों के संगम पर स्थित उत्तरी कैरोलिना के न्यू बर्न कस्बे में तीन मीटर की दूरी तक तूफान के बढऩे से सैकड़ों लोग अपने घरों में फंस गए हैं जिन्हें वहां से निकाले जाने की जरूरत है। इस कस्बे की आबादी 30,000 है
नेशनल र्हिरकेन सेंटर (एनएचसी) ने स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे फ्लोरेंस को उष्णकटिबंधीय तूफान में बदला हुआ बताया लेकिन अधिकारियों ने आगाह किया है कि खतरा अभी भी कम नहीं हुआ है। उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर ने कहा, अभी कई और दिन बारिश होने की आशंका है।’’ साथ ही उन्होंने तूफान से होने वाली बारिश को च्च्हजार सालों में होनी वाली घटना’’ बताया। कूपर ने कहा, च्च्अगले हफ्ते तक हमारी नदियों का उफान पर रहना जारी रहेगा और इससे भी ज्यादा बाढ़ आएगी।’’
उन्होंने कहा कि तूफान में तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और कई अन्य की जांच की जा रही है कि वह तूफान में हुई मौतें हैं या नहीं।  कूपर ने बताया कि न्यू हेनोवर काउंटी में मारे गए मां और बच्चे की मौत उनके घर पर पेड़ गिरने से हुई और एक व्यक्ति की मौत लेनॉइर काउंटी में जेनरेटर चलाते वक्त हुई। स्थानीय अधिकारियों ने पेंडर काउंटी में एक अन्य मौत की भी खबर दी है जहां गिरे पेड़ों की वजह से एक बीमार महिला तक आपात सेवाएं नहीं पहुंच पाई। स्थानीय मीडिया ने कहा है कि महिला को दिल का दौरा पड़ा था। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं जब यह निर्धारित कर लिया जाएगा कि उनके दौरे की वजह से राहत या बचाव कार्य प्रभावित नहीं होंगे। 
 

संबंधित ख़बरें