Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पाक PM के सलाहकार बाबर ने दिया इस्तीफा

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पाक PM के सलाहकार बाबर ने दिया इस्तीफा
Share
Whatsapp
Publish Date:05 September 2018 12:48 PM

इस्लामाबादः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के संसदीय मामलों के सलाहकार बाबर अवान ने स्वयं के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटो बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पाकिस्तान के समाचारपत्र डान की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने 525 मेगावाट की क्षमता वाले नंदीपुर बिजली संयंत्र के निर्माण में अत्यधिक विलंब किये जाने में कथित रूप से श्री अवान की संलिप्तता को लेकर मंगलवार को मामला दर्ज कराया। अवान से इसके कुछ ही समय बाद प्रधानमंत्री के संसदीय मामलों के सलाहकार पद से अपना इस्तीफा दे दिया।

उर्दू में हस्तलिखित अपने इस्तीफे में श्री अवान ने लिखा, देश के लिए श्री खान की ओर से किये गये वादे को निभाने की प्रतिबद्धता के तहत मैंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। मैं अपने खिलाफ एनएबी के आरोपों को गलत साबित कर सकता हूं। अवान ने ट्वूीट किया,  मैं संसदीय मामलों के मंत्रालय से अपना देने प्रधानमंत्री आवास गया। नियम कानून मुझसे शुरू हुआ। मेरे साथ हमेशा खड़े रहने वाले शुभचिंतकों को धन्यवाद। मैं आपका विश्वास कभी गिरने नहीं दूंगा।

संबंधित ख़बरें