Breaking News New

चीनः एक व्यक्ति ने भीड़ में घुसाई कार, 9 लोगों की मौत

चीनः एक व्यक्ति ने भीड़ में घुसाई कार, 9 लोगों की मौत
Share
Whatsapp
Publish Date:13 September 2018 11:28 AM

बीजिंगः चीन के हुनान प्रांत में बुधवार की शाम एक व्यक्ति ने अपनी एसयूवी कार भीड़ में घुसा दी और बाद में गाड़ी से बाहर आकर लोगों पर चाकू से हमले करने लगा। यह घटना हेंगदोंग काउंटी में हुई। यहां नदी के किनारे लोग जमा थे।
एसयूवी का 54 वर्षीय चालक यांग जानयून ने पहले लोगों पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी और बाद में चाकू से हमले करने लगा। खबर के मुताबिक नौ लोगों की मौत हो गई और 46 अन्य घायल हो गए। यांग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह व्यक्ति पहले भी आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहा है और कई बार जेल भी जा चुका है।       
 
 

संबंधित ख़बरें