Breaking News New
  • SC/ST एक्ट को लेकर बृजलाल का मायावती और अखिलेश पर हमला
  • राज बब्बर: देश को गुमराह कर रहा संघ
  • तोगड़िया: PM मोदी को राम मंदिर का वकील बनने भेजा था वे तो...
  • हरिद्वार पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, समाजवादी पार्टी को बताया नमाजवादी पार्टी
  • एक बार फिर मेट्रो में सवार हुए PM मोदी, यात्रियों से की बातचीत

शिवपुरी: सुल्तानपुर वाटर फॉल हादसे में बहे सभी लोगों के शव बरामद

शिवपुरी: सुल्तानपुर वाटर फॉल हादसे में बहे सभी लोगों के शव बरामद
Share
Whatsapp
Publish Date:18 August 2018 12:24 PM

शिवपुरी : जिले के सुल्तानपुर वाटरफॉल हादसे के बाद चलाए गए सर्चिंग अभियान में सभी नौ शव बरामद हो गए हैं। नौवें शव की शिनाख्त सूरज के रूप में हुई हैं। शुक्रवार शाम को वाटरफॉल में बहे लोगों में से सात के शव मिल गए थी जबकि बाकी बचे दो शव शनिवार सुबह-सुबह हुई है। दो दिन की लगातार कोशिश के बाद एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने सबके शव ढूंढ निकाले हैं। इन सभी मृतकों की पहचान हो चुकी है। एनडीआरएफ ने गुरुवार से ये रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। बताया जा रहा है कि सभी मृतक ग्वालियर के ही रहने वाले हैं।
गौरतलब है कि शिवपुरी जिले के सुल्तानगढ़ वाटरफॉल में बुधवार को ये हादसा हुआ था। 15 अगस्त को बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने गए थे। इलाके में बारिश हो रही थी। इसके बाद अचानक नाले में पानी बढ़ने से वाटरफॉल में तेज़ बहाव आ गया और लोग उस बहाव में फंस गए।
बहाव के बाद कुछ लोगों को तो तत्काल ही एयरलिफ्ट कर लिया गया था। बाकी बचे करीब 45 लोगों को स्थानीय जांबाज़ युवकों और एनडीआरएफ के प्रयास से बचा लिया गया था। लापता युवकों की तलाश की जा रही थी। ऐसी आशंका है कि सेल्फी लेने के चक्कर में पर्यटक वॉटरफॉल के नजदीक बहाव वाली जगह पर चले गए थे।
 

संबंधित ख़बरें