Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

फीफा भ्रष्टाचार मामले में फुटबाॅल के पूर्व अध्यक्ष नैपोट को सुनाई गई 9 साल की सजा

फीफा भ्रष्टाचार मामले में फुटबाॅल के पूर्व अध्यक्ष नैपोट को सुनाई गई 9 साल की सजा
Share
Whatsapp
Publish Date:30 August 2018 01:47 PM

न्यूयार्कः दक्षिण अमेरिकी फुटबाॅल परिसंघ के पूर्व प्रमुख जुआन एंजेल नैपोट को फीफा भ्रष्टाचार मामले में भूमिका के लिए नौ साल जेल की सजा सुनाई गई है। जज ने कहा कि 60 वर्षीय नैपोट को दी गई इस कड़ी सजा से दूसरे लोग आसानी से धनार्जन करने के लिए कोई गलत काम करने से बाज आएंगे।           
जज से लगाई करूणा की गुहार
इस मामले में एक सप्ताह पहले ही ब्राजील के पूर्व फुटबाल प्रमुख जोस मारिया मारिन को चार साल की सजा सुनाई गई थी। फेडरल जज पामेला चेन ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा, ‘‘ ऐसे कृत्यों से दूर रहने की जरूरत है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय फुटबाॅल में भ्रष्टाचार था और शायद अब भी है।’’ कैदियों की पोशाक पहने कोर्ट रूम में खड़े नैपोट ने जज से गुहार लगाई, ‘‘मैं आपसे करूणा की गुहार लगाता हूं। मैं आपसे दया चाहता हूं।’’     
लेकिन चेन ने कहा कि यह संदेश देना बहुत जरूरी है कि ‘आप फुटबाॅल संगठनों से रिश्वत के तौर पर लाखों की कमाई करने पर सजा से नहीं बच सकते हो। और फैसला यही है कि आप जेल जाएंगे।’’ एक समय पराग्वे फुटबाॅल के प्रमुख रहे नैपोट को दस लाख डालर जुर्माना भरने के भी आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा उन्हें रिश्वत के रूप में ली गयी 33 लाख डालर की धनराशि भी लौटाने के लिए कहा गया है।      
 

संबंधित ख़बरें