Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

फिर भी इस गेंदबाज को नहीं मिली भारतीय टीम में जगह

फिर भी इस गेंदबाज को नहीं मिली भारतीय टीम में जगह
Share
Whatsapp
Publish Date:05 September 2018 01:35 PM

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस वक्त शानदार फाॅर्म में हैं, लेकिन उन्हें एशिया कप के लिए टीम में नहीं चुना गया। बता दें कि सिराज निदाहास ट्राॅफी के दौरान टीम का हिस्सा थे, पर इस बार उन्हें नजर अंदाज करते हुए युवा गेंदबाज खलील अहमद को टीम में शामिल किया गया। सिराज की बात करें तो वह घरेलू और इंटरनेशनल मैच में इंडिया ए की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 
5 मैचों में झटके 40 विकेट
इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए सिराज ने हाल ही में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। सिराज ने ऑस्ट्रेलिया ए के आठ बल्लेबाजों को आउट कर भारत ए की ओर सबसे सफल गेंदबाज बनें। इस साल 5 फर्स्टक्लास मैच की 9 पारियों में गेंदबाजी करते हुए सिराज ने टोटल 40 विकेट झटके हैं। इसके बावजूद भी 15 सितंबर से होने वाले एशिया कप से उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया। हालांकि, इंडिया ए की तरफ से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले सिराज का इंटरनैशनल करियर औसत दर्जे का ही रहा है। सिराज को अब तक भारत की तरफ से तीन टी-20 मैच खेलना मौका मिला है। इस दौरान सिराज 148 रन देकर तीन विकेट हासिल करने में कामयाब रहे। 2017 के आईपीएल ऑक्शन सिराज को सनराईजर्स हैदराबाद ने 2.6 करोड़ में खरीदा था। इसके अगले साल सिराज को आरसीबी ने अपनी टीम में शामिल किया। 20 साल के तेज गेंदबाज खलील ने अब तक केवल दो प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। वह इस साल आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के टीम का हिस्सा थे। खलील जुन-जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर गई इंडिया-ए और हाल ही में समाप्त हुए चतुष्कोणीय-ए सीरीज में भी भारतीय टीम के सदस्य थे। राजस्थान के रहने वाले खलील ने इंडिया-ए के लिए पिछले नौ मैचों में 15 विकेट हासिल किए हैं। वह 2016 में इंडिया अंडर-19 विश्व कप में भी खेल चुके हैं। इसके अलावा वह 2016 और 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।
 

संबंधित ख़बरें