Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

भारत ने ईराक को 1–0 से अंडर 16 फुटबाल मैच में हराया

भारत ने ईराक को 1–0 से अंडर 16 फुटबाल मैच में हराया
Share
Whatsapp
Publish Date:06 August 2018 04:13 PM

अम्मान। इंजुरी टाइम पर भुवनेश के गोल की मदद से भारतीय अंडर 16 फुटबाल टीम ने वाफ अंडर 16 चैम्पियनशिप में मौजूदा एशियाई अंडर 16 चैम्पियन ईराक को 1–0 से हरा दिया। भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और भुवनेश ने आखिरी मिनटों में यह गोल दागा। भारतीय फुटबाल टीम की किसी भी आयुवर्ग में किसी भी प्रारूप में ईराक पर यह पहली जीत है।

अंडर 16 कोच बिबियानो फर्नांडिस ने कहा, ‘मैं यह जीत सभी भारतीय कोचों को समर्पित करता हूं जिन्होंने एआईएफएफ अकादमी और राष्ट्रीय टीम में आने से पहले इन लड़कों को प्रशिक्षण दिया।’ पिछली बार दोनों टीमों का सामना नेपाल में एएफसी अंडर 16 क्वालीफायर में हुआ था और वह मैच गोलरहित ड्रा रहा था। 

कोच ने कहा, ‘हमें पता था कि हम गोल करने के करीब है। मैं चाहता था कि खिलाड़ी अंत तक हार नहीं माने और रणनीति पर अमल करें। उन्होंने वही किया।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे जेहन में एएफसी अंडर 16 चैम्पियनशिप है और हम उसी दिशा में बढ रहे हैं। दुआ करते हैं कि ये लड़कें चोटों से बचे रहें।’ 

संबंधित ख़बरें