Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

कोलकाता पुल हादसे में 1 की मौत 21 लोग घायल, PM ने जताया दुख...

कोलकाता पुल हादसे में 1 की मौत 21 लोग घायल, PM ने जताया दुख...
Share
Whatsapp
Publish Date:05 September 2018 10:28 AM

कोलकाता: कोलकाता के दक्षिणी क्षेत्र में डायमंड हार्बर रोड पर 50 साल पुराने पुल का एक हिस्सा मंगलवार शाम को ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 21 लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। राज्य सरकार ने हादसे में मारे गए मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है जबकि घायलों को 50 हजार मुआवजा दिया जाएगा। हादसे के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया और इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि मेरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है, मैं घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हादसे पर दुख जताया और ट्वीट कर कहा कि उन्होंने पार्टी की बंगाल इकाई से कहा है कि वे सर्च ऑपरेशन में मदद करें और जरुरतमंदों की मदद करें। वहीं पार्टी के महासचिव राहुल सिन्हा ने हादसे के लिए मुख्यमंत्री ममता और पीडब्ल्यूडी मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। हादसे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पूरे मामले की जांच मुख्य सचिव की निगरानी में होगी और अगर जरूरी हुआ तो कई महत्वपूर्ण एक्शन भी लिए जा सकते हैं। विपक्षी पार्टियों ने तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ‘पुराने पुलों की मरम्मत के प्रति उसकी लापरवाही’ इस घटना की मुख्य वजह है।
कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख अधीर चौधरी ने मुख्यमंत्री बनर्जी और लोक निर्माण मंत्री हाकिम से जवाब मांगा है। पिछले साढ़े पांच साल में शहर में यह तीसरा पुल हादसा है। उल्लेखनीय है कि कोलकाता में भीड़भाड़ वाले अलीपुर इलाके में 50 साल पुराना यह पुल व्यस्त समय के दौरान करीब पौने पांच बजे ढह गया और रेल लाइन पर गिरा। यह पुल माजेरहाट रेलवे स्टेशन के उपर से गुजरता है और सिटी सेंटर को घने आबादी वाले क्षेत्र बेहाला, अन्य दक्षिणी उपनगरीय क्षेत्रों और समीप के दक्षिण 24 परगना जिले से जोड़ता है।
 

संबंधित ख़बरें