Breaking News New
  • उत्तर प्रदेश बन रहा जग-मग प्रदेश: डा. चन्द्रमोहन
  • पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, शादाब फातिमा ने ज्वाइन किया सेक्युलर मोर्चा
  • पिछड़ा वर्ग के लिए सपा-बसपा कुछ नहीं कर सकती, भाजपा ही विकल्प: केशव मौर्य
  • केजरीवाल ने बढ़ाई खिलाड़ियों की इनामी राशि
  • कैलाश मानसरोवर यात्राः राहुल की तस्वीर पर बोले गिरिराज सिंह

रिलीज हुआ फिल्म पटाखा का दूसरा गाना, मलाइका के सैक्सी अदाएं करेंगी घायल

रिलीज हुआ फिल्म पटाखा का दूसरा गाना, मलाइका के सैक्सी अदाएं करेंगी घायल
Share
Whatsapp
Publish Date:05 September 2018 05:27 PM

विशाल भारद्वाज की फिल्म पटाखा का आइटम सॉन्ग हैलो हैलो हाल ही में रिलीज किया गया। इस गाने में आइटम क्वीन मलाइका अरोड़ा अपने सेक्सी मूव्स दिखा रही हैं। काफी समय से मलाइका के फैंस सिल्वर स्क्रीन पर उनका इंतजार कर रहे थे। इस गाने के जरिए मलाइका ने धमाकेदार एंट्री मारी है। गाने में मलाइका ब्लैक कलर की घाघरा चोली पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वह काफी हाॅट लग रही हैं। इस गाने के बोल गुलजार ने लिखे हैं और आवाज रेखा भारद्वाज ने दी है। इसके पहले फिल्म के पहले गाने तेरो बलमा को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये दो सगी बहनों- बड़की और छुटकी की कहानी है। दोनों बहनें राजस्थान के एक छोटे से गांव की हैं जो हमेशा ही एक दूसरे से लड़ती रहती हैं। बीड़ी पीती हैं और हम उम्र लड़कों को फ्लर्ट भी करती हैं। दोनों की लड़ाई भारत-पाकिस्तान की तरह हैं। इस फिल्म की कहानी लेखक चरण सिंह पथिक की लघु कहानी पर आधारित है। फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है। 

संबंधित ख़बरें