Breaking News New

टाॅलीवुड एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने सचिन पर लगाया गंभीर आरोप...

टाॅलीवुड एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने सचिन पर लगाया गंभीर आरोप...
Share
Whatsapp
Publish Date:13 September 2018 12:32 PM

सड़क पर कपड़े उतारकर चर्चा में आई टॉलीवुड की एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पर एक गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसके बाद फैंस ने उन्हें खूब लताड़ा। बता दें कि यह पहला अवसर नहीं है जब श्री ने किसी शख्सियत पर इस तरह के बेबुनियाद और निराधार आरोप लगाए हैं। कुछ दिन पहले ही तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों पर वह आरोप लगा चुकी हैं।
फेसबुक पर शेयर की गई पोस्ट में श्री ने लिखा, ''एक रोमांटिक इंसान जिन्हें सचिन तेंदुलकरन कहा जाता है, जब वह हैदराबाद आए तो उन्होंने 'चार्मिंग गर्ल' के साथ रोमांस किया था। हाई प्रोफाइन चामुंडेश्वर स्वामी ने इसमें मिडलमैन की भूमिका निभाई थी, महान आदमी बढ़िया खेल सकता है...मेरा मतलब ठीक से रोमांस कर सकता है।'' अभी तक सचिन का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
सचिन को सपोर्ट कर रहे एक प्रशंसक ने इस पोस्ट में कमेंट किया, ''तुम किसी के बारे में कुछ भी लिखो...हमें कोई मतलब नहीं, लेकिन अपने प्रिय सचिन के बारे में हम एक शब्द भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सचिन हमाने दिलों में रहते हैं, तुम क्या उनकी कीमत समझोगी। बहुत से लोग उनकी तस्वीर भगवान की तरह अपने घर की दीवारों पर लगाते हैं। कृपया इस पोस्ट को डिलीट करिए।'' एक फैन ने लिखा, ''क्रिकेट के भगवान सचिन के बारे में ऐसा वाहियात पोस्ट डालकर श्री रेड्डी ने अपनी हदें पार कर दीं। यह मानसिक तौर पर बीमार है। फेसबुक एडमिन को इस मिहाल की आईडी तुरंत ब्लॉक करनी चाहिए। हम सचिन को अच्छे से जानते हैं। सचिन वो व्यक्ति हैं जिन्होंने खेल से ज्यादा अपना व्यवहारिकता से फैंस का दिल जीता है।''
 

संबंधित ख़बरें