Breaking News New

रिलीज हुआ बधाई हो का ट्रेलर, नए मेहमान के आने से परेशान है आयुष्मान खुराना

रिलीज हुआ बधाई हो का ट्रेलर, नए मेहमान के आने से परेशान है आयुष्मान खुराना
Share
Whatsapp
Publish Date:11 September 2018 04:23 PM

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म बधाई हो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है। फिल्म की कहानी एकदम हटके है। डायरेक्टर अमित शर्मा की ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा है। 2 मिनट 43 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत एक डायलॉग से होती है-घर में मेहमान आने वाला है। ये डायलॉग कोई नया नहीं है लेकिन इस फिल्म में इसके मायने अलग हैं। दरअसल, आयुष्मान खुराना की मम्मी एक बार फिर मां बनने वाली होती हैं और पूरा परिवार इस पर जिस तरीके से रिएक्ट करता है वो वाकई मजेदार है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक शादीशुदा जोड़ा जिसके दो काफी बड़े बच्चे (आयुष्मान बड़े बेटे की भूमिका में) हैं वो अचानक अपने घर में एक और बच्चा के आने की खुशखबरी साझा करते हैं। लेकिन इस दौरान उनका ये गुड न्यूज देने का तरीका और एक्सप्रेशंस बिल्कुल अलग होते हैं। बता दें कि आयुष्मान अक्सर ऐसी फिल्में करते है, जिसमें कुछ नया होता है। विकी डोनर हो या शुभ मंगल सावधान आयुष्मान हमेशा ही काफी अच्छे सोशल इश्यू को अपनी फिल्म में उठाते हैं और समाज की सोच में बदलाव लाने की कोशिश भी करते हैं।

संबंधित ख़बरें