Breaking News New

फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे आयुष-वारिना की रोमांटिक तस्वीरें आई सामने

फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे आयुष-वारिना की रोमांटिक तस्वीरें आई सामने
Share
Whatsapp
Publish Date:12 September 2018 05:36 PM

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा फिल्म ‘लवरात्रि’ से  डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में इनके साथ वारिना हुसैन नजर आएंगी। हाल ही में इनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें दोनों का अलग अंदाज देखने को मिला है। दरअसल, ये तस्वीरें फिल्म प्रमोशन के दौरान की है। इस समय जहां आयुष टी-शर्ट और जीनस में दिख रहे है, वही वरिना ने ऑफ शॉल्डर टॉप के साथ व्हाइट पैंट वियक की हुई है।

इस समय वरिना बेहद ही ग्लैमरस लग रही है। इस दौरान दोनों ने काफी रोमांटिक पोज दिए। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे है। इस फिल्म के निर्देशन अभिराज मीनावाला हैं। अभिराज भी इस फिल्म के जरिए डायरेक्शन की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ‘सुल्तान’ सहित कुछ फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। फिल्म प्रोडक्शन सलमान खान के बैनर ‘सलमान खान फिल्म’ के तहत हो रहा है। यही वजह है कि सलमान खान भी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। 

संबंधित ख़बरें